Blog

भिलाई शाखा ने मनाया सीए सप्ताह 2026, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

भिलाई। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के 78वें स्थापना दिवस (सीए दिवस) के उपलक्ष्य में भिलाई शाखा (CIRC of ICAI) द्वारा 27 जून से 1 जुलाई 2026 तक ‘सीए सप्ताह 2026’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सप्ताहभर चले इस आयोजन में उद्यमिता प्रोत्साहन, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, वित्तीय साक्षरता, करियर मार्गदर्शन, खेलकूद एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

portal add

27 जून को आयोजित ICAI MSME महोत्सव के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में CA Dinesh Andani, एसके सिंह (महाप्रबंधक, DTIC), श्री प्रतिपाल वहाने (उप महाप्रबंधक, MSME Technology Centre) तथा श्री विवेक राय (Chief Manager–SME, SBI) ने उद्यम स्थापना, वित्तीय सहायता, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचार एवं व्यवसाय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

28 जून को आयोजित Wellness, Care & Fun Carnival के अंतर्गत भिलाई शाखा के पदाधिकारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 से 60 प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके पश्चात GT Diagnostics एवं Titan Eye+ के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 40 से 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी दिन जिला चिकित्सालय, भिलाई के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही शतरंज, कैरम एवं चाइनीज़ चेकर्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें लगभग 40 से 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

30 जून को राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता अभियान के अंतर्गत गांधी विद्यापीठ, भिलाई में विद्यार्थियों को वित्तीय अनुशासन, बचत, निवेश, डिजिटल भुगतान एवं कर जागरूकता विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।  इस कार्यक्रम में CA प्रभजीत सिंह एवं CA प्रतीक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराया। इसी क्रम में श्री शंकरा स्कूल  Sector-10 में लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें CA राहुल बत्रा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, परीक्षा प्रणाली एवं व्यावसायिक संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

1 जुलाई को 78वें सीए दिवस के अवसर पर भिलाई शाखा परिसर में शाखा के पदाधिकारियों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इसके पश्चात वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान तथा ब्लाइंड स्कूल में सेवा गतिविधि आयोजित कर समाज के प्रति चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। सम्पूर्ण सीए सप्ताह 2026 का सफल संचालन CA अमित राय एवं CA अरविंद सुराणा के मार्गदर्शन में किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वय की जिम्मेदारी CA अनिल झावर, CA अमित कोचर, CA आनंद दीक्षित, CA आनंद जिमनानी , CA दिनेश अंदानी एवं CA राम स्वरूप तथा CA राकेश धोबे ने निभाई।

इस अवसर पर ब्रांच चेयरमैन सुखदेव राठी,सचिव प्रतीक अग्रवाल, प्रभजीत सिंग पूर्व चेयरमैन एक्सयूकुटिव मेम्बर सी ए राजेश कुमार बाफना तथा CICASA चैयरमैन तलविंदर ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीए सप्ताह का उद्देश्य केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज सेवा, जनजागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी ।

The post भिलाई शाखा ने मनाया सीए सप्ताह 2026, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button