Blog

धमतरी की दो बेटियों का कमाल, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए जापान रवाना होंगी सुनैना और समीक्षा

धमतरी। धमतरी में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के शासकीय माध्यमिक शाला देवरी की छात्रा कु. सुनैना और कुरूद विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की छात्रा कु. समीक्षा का चयन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी सकुरा, जापान के लिए हुआ है। दोनों छात्राएं 25 जून को धमतरी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

portal add sonu yadav diya hai

जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने बताया कि दोनों छात्राएं 27 जून 2026 को नई दिल्ली से सकुरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम, जापान के लिए प्रस्थान करेंगी। कार्यक्रम और प्रदर्शनी में भाग लेने के बाद वे 4 जुलाई 2026 को नई दिल्ली लौटेंगी।

उन्होंने बताया कि छात्रा कु. सुनैना अनाज की बर्बादी रोकने और बोरी की उपयोग अवधि बढ़ाने से संबंधित हुक में फंसने वाली नाड़े जैसी रस्सी का मॉडल प्रदर्शित करेंगी। वहीं, कु. समीक्षा ऐसे मॉडल का प्रदर्शन करेंगी, जिसमें किसी भी पात्र के भर जाने पर नल स्वत: बंद हो जाएगा।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर अवार्ड धमतरी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरूद ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

The post धमतरी की दो बेटियों का कमाल, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए जापान रवाना होंगी सुनैना और समीक्षा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button