छत्तीसगढ़

योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन का आधार- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कु.संघरत्ना भतपहरी

*योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन का आधार- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कु.संघरत्ना भतपहरी*

*जिला न्यायालय सहित अन्य तहसील न्यायालय परिसरों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम*

*जिला जेल में अधिकारी-कर्मचारी व बंदियों ने किया योगाभ्यास*

कवर्धा, जून 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम कु. संघरत्ना भतपहरी के दिशा-निर्देश अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को नवीन ए.डी.आर. भवन कबीरधाम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा तालुका विधिक सेवा समिति पण्डरिया सहित कवर्धा जिले के विभिन्न स्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सचिव श्री अमन तिग्गा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम में समस्त न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिक्तागण एवं पैरालीगल वालिन्टियरों के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कु. संघरत्ना भतपहरी, कुटुम्ब न्यायालय न्यायाधीश श्री प्रवीण कुमार प्रधान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती योगिता वासनिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. रूपल अग्रवाल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेटगण किरण पन्ना एवं सुमिता रानी एवं अन्य अधिवक्तागण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री विजय नामदेव द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कु. संघरत्ना भतपहरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक जीवन में योग का बहुत ही महत्व हैै। व्यक्ति की शारीरिक स्थिरता को बनाए रखने के लिए और शरीर के सर्वांगीण विकास में योग की बहुत अधिक आवश्यकता हैै। योग से शारीरिक और मानसिक शांति मिलती हैै। आसन से शरीर में दृढ़ता आती हैै। मुद्राओं के अभ्यास से स्थिरता आती हैै। प्राणायाम के अभ्यास से शरीर में हल्कापन महसूस होता हैै। योग हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा हमे शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है एवं शरीर के अंगो को लाभ मिलता है। प्राचीन समय से योग को एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए उपयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हर किसी को योग करना चाहिए यह हमारी मानसिक क्षमता को भी बढ़ाता है। नियमित योग करने से अनेक लाभ मिलते है। यह हमारे मस्तिष्क को मजबूत करता है और हमारे शरीर की मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी है।

व्यवहार न्यायालय पण्डरिया में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तालुका विधिक सेवा समिति पण्डरिया के अध्यक्ष/व्यवहार न्यायाधीश श्री आलोक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अधिवक्तागण एवं उपस्थित कर्मचारियों द्वारा योग किया गया। श्री आलोक कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उक्त योग शिविर में तालुका अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

*जिला जेल में भी हुआ योगाभ्यास*
जिला जेल कबीरधाम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेलर श्री राजेन्द्र कुमार बंजारे, पैरालीगल वालिन्टियर एवं उनके समस्त कर्मचारियों सहित विचाराधीन बंदियों द्वारा योग किया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button