जाले प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में संचालित समर कैंप का शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ठाकुर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था तथा शिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों से भी बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली गई। बीईओ ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाना और नई कक्षा के लिए उन्हें बेहतर ढंग से तैयार करना है। उन्होंने बताया वर्ग पांच एवं वर्ग छह के कमजोर छात्र छात्राओं के लिए कुल 43 विद्यालयों में समर कैम्प का संचालन किया जा रहा है एवं शिक्षकों एवं शिक्षा सेवकों से बच्चों को रुचिकर तरीके से पढ़ाने का आग्रह किया गया है।
0 2,500 Less than a minute




