देश दुनिया

ग्रामसभा में पीएम आवास योजना 2.0 के लिए 654 लाभुकों के नाम का सत्यापन किया गया

प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय के सभागार में बुधवार को मुखिया मूंगा साह की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के तहत पात्र लाभुकों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से 654 लाभुकों के नामों का प्रस्तुतीकरण एवं सत्यापन किया गया। मुखिया मूंगा साह ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी आवास योजना का लाभ धरातल पर वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना पंचायत की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे समाज के अंतिम पायदान के लोगों को योजना का लाभ दिलाने में अपना सक्रिय सहयोग करें। पंचायत सचिव आदित्य कुमार ने कहा कि जिन योग्य लाभुकों का नाम वर्तमान सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे अपने आवश्यक कागजात के साथ प्रखंड कार्यालय जाकर इसकी जांच करा सकते हैं। उसका अंतिम सत्यापन प्रखंड के वरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रहे और योजना का लाभ पूरी तरह पारदर्शी तरीके से योग्य लाभुकों को मिल सके। आवास योजना के अलावा, बैठक में पंचायत के सर्वांगीण विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने भी पंचायत के विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव साझा किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीसी प्रतिनिधि इम्तियाज अंसारी,पंचायत सचिव आदित्य कुमार, गोविंद सिंह, सुरेंद्र मौजूद ​थे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button