छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में दिल दहला देने वाली घटना, घर में घुसकर कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अमलीडीह में शुक्रवार को अज्ञात आरोपित ने घर घुसकर 18 वर्षीय छात्र की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। देवप्रकाश वर्मा अपने घर में अकेला था। परिवार के सदस्य काम करने गए हुए थे। वहीं छोटी बहन माया नहाने गई थी।

छोटी बहन माया वापस घर लौटी तो भाई को लहूलुहान हालत में देख चीख पड़ी। कुछ देर बाद बदहवास हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मृतक के पिता को दी। माता-पिता काम से दौड़ते हुए घर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंच गई। पुलिस कमरे में जाकर देखी तो देवप्रकाश के गले में कुल्हाड़ी के कई वार मिले। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। छात्र की हत्या किसने और क्यों की अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

12वीं की दिलाई थी परीक्षा, किसी से दुश्मनी भी नहीं

घर घुसकर छात्र की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इधर, पुलिस के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देवप्रकाश पढ़ाई में भी ठीक था। गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, लेकिन हत्या क्यों हुई अभी स्पष्ट नहीं है।

खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद

घटना 11 बजे की आसपास की है। आरोपित घर घुसकर तोबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना स्थल से खूनी से सनी कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। फारेंसिक टीम एक-एक सबूत जुटा रही है। खून से सनी कुल्हाड़ी में आरोपित के फिंगर प्रिंट मिल सकते हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया

पिता ने पुलिस को बताया कि बताया कि देवप्रकाश 12वीं की परीक्षा दिया है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। देवप्रकाश वर्मा पढ़ने लिखने में भी अच्छा था, लेकिन किसी ने उसे मार डाला। पिता ने पुलिस से जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसडीओपी खैरागढ़ लालचंद मोहले ने कहा, ने कहा छात्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है। आरोपित अज्ञात है। घटना स्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। हर एंगल से मामले की जांच चल रही है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button