Blog

कार की डोर में बना रखा था सीक्रेट चेंबर, ऐसे हो रही थी गांजा तस्करी… दो तस्कर गिरफ्तार

भिलाई। गांजा तस्करी करने वाले भी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने नए नए प्लान बनातें हैं। ऐसी ही एक शातिराना प्लान को दुर्ग पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दरअसल तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए क्रेटा कार के डोर में ही सीक्रेट चेंबर बना दिया। इसके अंदर गांजा छिपाकर ओड़िशा से दुर्ग पहुंचे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया। कार डोर के चेंबर खोलकर पुलिस ने 14 कलों से ज्यादा का गांजा बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार का एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

दरबसल दुर्ग पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ओडेशा की ओर से  एक क्रेटा वाहन में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर महासमुंद, रायपुर होते हुए दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बिक्री के लिए लाया जा रहा है। सूचना के बाद दुर्ग जिले की सीमा पर थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश की जा रही थी। इस दौरान कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के समय रायपुर की ओर से आती हुई क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 एच एक्स 6908 को रोककर जांच की गई। प्रारंभिक निरीक्षण में वाहन से गांजे की गंध आने पर पुलिस टीम द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता एवं बारीकी से वाहन की तलाशी ली गई।

June 26 008
सीक्रेट चेंबर

तलाशी के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तस्करों ने वाहन के चारों दरवाजों के अंदर स्थित खाली स्थान को विशेष रूप से गुप्त चेंबर के रूप में तैयार कर रखा था। इन चेंबरों में गांजा छिपाकर रखा गया था तथा ऊपर से फाइबर कवर लगा दी गई थी, जिससे सामान्य निरीक्षण अथवा खुली आंखों से देखने पर गांजा दिखाई नहीं देता था। पुलिस टीम ने अपनी सूझबूझ, अनुभव एवं बारीकी से की गई जांच के आधार पर इन गुप्त चेंबरों का पता लगाकर उनमें छिपाकर रखा गया कुल 14.5 किलोग्राम गांजा कीमती 7 लाख 25 हजार रुपए बरामद किया।

वाहन सवारों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम तीरथा ठेला पिता लक्ष्मीधर ठेला, उम्र 36 वर्ष, निवासी अचलपुर, पोस्ट तूक्ला, थाना  राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) तथा किशन जगत पिता महेश जगत, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन चौक, कुम्हारी, जिला दुर्ग (छग) बताया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र से गांजा खरीदकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए ला रहे थे। दोनों ने यह भी बताया कि पुलिस से बचने कार डोर का इस्तेमाल कर सीक्रेट चेंबर तैयार कर गांजा छिपाया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि दोनों ने पहले भी इस प्रकार गांजा ला चुके थे और यह इनके लिए सेफ तरीका था।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 14.5 किलोग्राम गांजा, क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 04 एच एक्स 6908, तथा नगद 22,000/- एवं मोबाइल फोन कुल कीमती 17 लाख 77 हजार रुपए जब्त किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा पतासाजी जारी है।दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

The post कार की डोर में बना रखा था सीक्रेट चेंबर, ऐसे हो रही थी गांजा तस्करी… दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button