छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण केन्द्र में आईटी असिस्टेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित*

*महिला सशक्तिकरण केन्द्र में आईटी असिस्टेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित*

कवर्धा,  मई 2026। भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति” अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) में आईटी असिस्टेंट पद पर संविदा भर्ती की जाएगी। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा जारी विज्ञापन अनुसार जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) में आईटी असिस्टेंट (अनारक्षित) के आरक्षित पद की पूर्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026, मंगलवार को कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button