भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर को चंद्रा मौयौ चौक पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है और कार चालक भी घायल है। एक अन्य बाइक सवार भी इस हादसे की चपेट में आया जिससे वह भी घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों युवकों मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्कूटी सवार अंडरब्रिज से निकलकर हाइवे की ओर जा रहे थे। चौक पर क्रास करने के दौरान दुर्ग की ओर से रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार की चपेट में एक अन्य बाइक सवार भी आया है जो कि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मृतकों की के नाम नूर व मनोहर बताया जा रहा है। जिस कार चालक ने स्कूटी सवारों को ठोकर मारी वह शराब के नशे में धुत था। इस हादसे में उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद चंद्रा मौर्या चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं लोगों की भीड़ को हटाकर जाम खाली कराया गया। फिलहाल सुपेला पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
The post चंद्रा मौर्या चौक पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल appeared first on ShreeKanchanpath.





