Blog

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच जले, बाल-बाल बची 68 यात्रियों की जान

कोटा। रविवार की सुबह कोटा त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ। एक्सप्रेस के B-1 कोच व उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। गार्ड ने आग की सूचना लोको पायलट को दी और तुरंत ट्रेन रोकी गई और कोच में सवार सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

ट्रेन नंबर (12431) त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 3.45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में एंट्री से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास थर्ड एसी कोच बी-1 में आग लग गई। कुछ मिनटों बाद आगे पीछे के लगेज कोच तक पहुंच गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। आग लगने की खबर गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया। सभी पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ पैसेंजर्स का सामान आग में जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। जिस कोच में आग लगी उसे ट्रेन से अलग किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कोच में लगी आग बुझा ली गई। पैसेंजरों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। ट्रेन को करीब साढ़े चार घंटे बाद कोटा के लिए रवाना किया गया। कोटा में ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाने के बाद वहां से ट्रेन रवाना की गई।

The post त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच जले, बाल-बाल बची 68 यात्रियों की जान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button