देश दुनिया

प्रत्येक शिकायत का 30 दिनों के भीतर समाधान होगा : डीएम

जिले के पांचों प्रखंड में मंगलवार 12 मई को 13 पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन होगा। डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश के आलोक में विशेष कैंप के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। 12 मई को डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी पंचायत में, पुरनहिया प्रखंड के दोस्तियां एवं बराही जगदीश पंचायत में, शिवहर प्रखंड के सुगीया, ताजपुर तथा माधोपुर अनंत पंचायत में, तरियानी प्रखंड के खुरपट्टी, बेलहिया, विशंभरपुर तथा अटकोनी पंचायत में तथा पिपराही प्रखंड के अम्बा दक्षिणी तथा बसहिया पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन होगा। सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर ही जनता की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित व पारदर्शी समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। यह पहल लोगों को प्रखंड या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता को खत्म कर उनके समस्याओं का 30 दिनों के भीतर निपटारा सुनिश्चित करेगी। पंचायत स्तर पर ही जनता की शिकायतों (राजस्व, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि) का ऑन-द-स्पॉट या शीघ्र समाधान करना है। ग्रामीणों के समय और खर्च की बचत के लिए सरकारी अधिकारियों को पंचायत में ही उपलब्ध कराना है। कहा कि हर शिकायत की 30 दिनों के भीतर समाधान होगा। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button