दुर्ग। जनगणना करने वाले शासकीय कर्मचारी का सहयोग न कर मारपीट व दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जनगनणा के लिए पहुंचे कर्मचारी को जानकारी देने के बजाय विवाद करने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 मई को प्रार्थी अशोक कुमार देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवांगन पारा थाना धमधा जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में उसने बताया कि 12 मई को पटेल होटल धमधा में जनगणना संबंधी शासकीय कार्य के दौरान आरोपी संतोष पटेल निवासी धमधा द्वारा वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में धारा 296, 221 बीएनएस एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना धमधा के उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रुओ पेड्रो एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न करें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
The post धमधा में जनगणना कर्मी से मारपीट : जानकारी मांगी तो करने लगा विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.


