Blog

जांजगीर-चांपा में खौफनाक हत्याकांड : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह जब निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मिस्त्री ने चारों के खून से लथपथ शव देखे और आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद हत्या के आरोप में मृतक के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), नाती पीतांबर (17) और नातिन मोगरा  के साथ निर्माणाधीन मकान के पीछ स्थित घर में रह रहे थे। बुधवार रात सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब मिस्त्री काम के लिए पहुंचा तो सामने का मकान का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद वह पीछे पहुंचा तो चारों के शव खून से लथपथ खाट पर मिले। घटना की सूचना गांव के सरपंच राजाराम कौशिक मिली। राजाराम ने पुलिस को खबर की।

सूचना मिलने के बाद एसपी निवेदिता पाल, एएसपी उमेश कश्यप व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। स्नीफर डॉग ने पुलिस को सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचाया। घर पर ताला लगा होने से ताला तोड़कर तलाशी लेने पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। इसके बाद सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में ले लिया गया। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जमीन व संपत्ति विवाद में हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

The post जांजगीर-चांपा में खौफनाक हत्याकांड : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मचा हड़कंप appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button