Blog

Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या से हड़कंप, आधी रात के बाद वारदात… दो युवक घायल

दुर्ग। कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र में बीती रात युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। सोमवार आधीरात के बाद लगभग 2 बजे अज्ञात आरोपियों ने युवक की हत्या की। वहीं इस वारदात में दो युवक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरूआत गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर शुरू हुआ था और उसके बाद यह खूनी झड़प में बदल गया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20)  के रूप में हुई है। रात लगभग 2 बजे केजू राइस मिल के पास इसकी हत्या कर दी। इस घटना में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर नाम के युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

The post Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या से हड़कंप, आधी रात के बाद वारदात… दो युवक घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button