कोलकाता। बंगाल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है।
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई नवनिर्वाचित 206 विधायकों(सुवेंदु दो सीटों से जीते हैं) की बैठक में सुवेंदु को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के बीच नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
विरोध में नहीं आया कोई दूसरा नाम
न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई इस निर्णायक बैठक के लिए अमित शाह को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया था, जबकि उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।





