छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर थाना कुंण्डा पुलिस की पहल, निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं वाहन चालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

* *

*स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर थाना कुंण्डा पुलिस की पहल, निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं वाहन चालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश।*

थाना कुंण्डा प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना परिसर में क्षेत्रांतर्गत संचालित निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं स्कूल वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा एवं परमिट की वैधता सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही किए जाने से अवगत कराया गया।

थाना कुण्डा पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन चालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

*ग्राम कोयलारीकला में जनसंवाद आयोजित, पुलिस अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ एवं शांति-सद्भाव बनाए रखने की अपील की।*

ग्राम कोयलारीकला में आयोजित जनसंवाद में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह, थाना प्रभारी कुंण्डा श्री अमित कश्यप एवं चौकी प्रभारी दामापुर श्री रोशनलाल टोंडे सहित ग्राम के पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों से आपसी विवाद, कानून-व्यवस्था एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह द्वारा ग्रामीणों से आपसी विवादों को बातचीत से सुलझाने, गांव में शांति एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने, युवाओं को अनावश्यक विवाद से दूर रहने, बड़े बुजुर्गों की सलाह मानने, नशा से दूर रहने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एक्स आदि में विवादित पोस्ट एवं कमेंट करने से बचने समझाइश दिया गया तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

कबीरधाम पुलिस आमजन की समस्याओं के निराकरण, बच्चों की सुरक्षा तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, लगातार अलग-अलग ग्रामवासियों से मुलाकात कर पुलिस और जनता के बीच संबंध को मजबूत किया जा रहा है जिससे निश्चित ही आपराधिक गतिविधियों में पूर्णताः अंकुश लगाने में आम जन क्षेत्रवासियों का सहयोग मिल रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button