देश दुनिया

ग्राम पंचायत में झाड़ू-पोछा करने वाली मां की मेहनत रंग लाई, बेटी ने टाप टेन में बनाई जगह

नई दिल्ली। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, मंदिर हसौद की छात्रा मनसी टंडन ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद टाप टेन में स्थान हासिल कर सबको प्रेरित किया है। सीमित संसाधनों के बीच मनसी ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य के लिए रोजाना छह से आठ घंटे तक पढ़ाई की। मनसी के पिता नंद कुमार का निधन हो चुका है।उनकी मां ग्राम पंचायत में झाड़ू-पोछा कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करती हैं। घर की जिम्मेदारियों के बीच मनसी और उनकी पांच बहनें भी पढ़ाई कर रही हैं। संघर्षों से भरी इस कहानी में मनसी की मेहनत और मां का त्याग साफ झलकता है।

कठिन हालात के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि सच्ची लगन और हौसले से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। अब मनसी का सपना है कि वह आगे बढ़कर अपने परिवार की स्थिति को बेहतर बनाए।
नाम- मनसी टंडन

विषय- कामर्स
प्राप्तांक – 482

प्रतिशत- 96.40

किसान की बेटी ने टाप फाइव में बनाई जगह

स्वामी आत्मानंद बीडी शासकीय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल, खरोरा की हेमलता साहू ने टाप फाइव में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर शिक्षिका बनना चाहती हैं। हेमलता के पिता भेख लाल एक किसान हैं, जबकि उनकी माता भानूलता गृहिणी हैं।

हेमलता ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ाई की और शुरू से ही अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करती रहीं। वह आगे रायपुर के डाइट कालेज से पढ़ाई करना चाहती हैं।
नाम- हेमलता साहू
विषय- मैथ्स
प्राप्तांक – 487
प्रतिशत- 97.40

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button