देश दुनिया

दादाजी का सपना हुआ सच! Google ऑफिस पहुंचते ही आंखों में दिखा गर्व, Video देख भावुक हुए लोग

बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल का अपने दादाजी के साथ बिताया गया एक खास दिन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. इस भावुक वीडियो में पोते और दादाजी के बीच का खूबसूरत रिश्ता साफ नजर आता है. यह कहानी है मनीष सिंह की, जो गूगल में काम करते हैं. उन्होंने अपने दादाजी को अपने ऑफिस, यानी गूगल कैंपस घुमाने का फैसला किया. इस खास पल को उन्होंने वीडियो के जरिए शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

दादाजी का सपना, पोते ने किया पूरा

मनीष ने वीडियो में बताया कि बचपन में उनके दादाजी को हमेशा विश्वास था कि वह जिंदगी में कुछ बड़ा करेंगे. आज जब उन्होंने अपने दादाजी को गूगल का कैंपस दिखाया, तो वह सपना सच होता नजर आया. दादाजी के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी. मनीष ने कहा, कि दादाजी की वह मुस्कान उनके लिए किसी भी उपलब्धि से ज्यादा कीमती है.वीडियो में दोनों को साथ में खाना खाते, साइकिल चलाते और खेल खेलते हुए देखा जा सकता है. यह पल सिर्फ एक घूमने का नहीं, बल्कि पुराने दिनों को फिर से जीने जैसा था. मनीष ने याद किया कि बचपन में साइकिल चलाना उन्हें उनके दादाजी ने ही सिखाया था. अब जब उन्होंने दादाजी को उसी कैंपस में साइकिल चलाते देखा, तो उनके लिए यह पल बेहद खास बन गया. उन्होंने बताया, कि परिवार के साथ कैरम खेलना और दादाजी के साथ वक्त बिताना उन्हें अपने बचपन की याद दिला गया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए. लोग इस रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आज मैं वादा करता हूं कि एक दिन अपने माता-पिता को गूगल ऑफिस जरूर लेकर जाऊंगा. वहीं दूसरे ने कहा, बहुत ही प्यारा रिश्ता है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button