छत्तीसगढ़

प्रदेश के सबसे पुराना और विश्वसनीय छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के 7 वी बार बने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया को नियुक्त चुनाव अधिकारी राम साहू एवं राजकुमार यादव ने सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराया।
इस चुनाव में अरविन्द अवस्थी सातवीं बार लगातार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, जो संगठन में उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता और विश्वास को दर्शाता है। उनके साथ विश्वदीपक राई को प्रदेश महासचिव, अनिल पवार को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा राजेश मिश्रा को प्रदेश संयोजक के रूप में चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरबंस अरोरा, अब्बास अली, मनोज मिश्रा, मोहन तिवारी, भरत योगी एवं निर्मल सलूजा निर्वाचित हुए। वहीं प्रदेश सचिव के रूप में सुश्री रेनू मिश्रा, छगन साहू, दिनेश मिश्रा, मोहन दास मानिकपुरी, विनोद शर्मा एवं रवि शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। सह सचिव पद पर भूपेंद्र धर दिवान, हरिश तिवारी एवं साखन दर्वे को नियुक्त किया गया है। साथ ही मनोज मिश्रा संगठन प्रभारी का दायित्व भी संभालेंगे।

Screenshot 20260501 235549
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष ताम्रकार, राज कुमार दरयानी, नूतन गुप्ता, पारस शर्मा, मनमोहन नेताम एवं अनिल मानिकपुरी का चयन किया गया।
सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रदेश संरक्षक ब्रजेश चौबे एवं प्रदेश सलाहकार राम अवतार तिवारी सहित संगठन के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button