छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों की ली बैठक, सुशासन तिहार आयोजन के संबंध में दिए दिशा निर्देश

*सुशासन तिहार – 22 से 24 अप्रैल तक तहसील-उप तहसील कार्यालयों में लिए जाएंगे आवेदन*

*01 मई से 10 जून तक लगेंगे सुशासन शिविर*

*कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों की ली बैठक, सुशासन तिहार आयोजन के संबंध में दिए दिशा निर्देश*

कवर्धा,  अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों की इस संबंध में बैठक लेकर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा, आवेदनों की प्राप्ति और निराकरण, शिविरों केे आयोजन के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में सुशासन तिहार कार्यक्रम और शिविरों के आयोजन को लेकर मुनादी करवाई जाए।सभी तहसील एवं उप तहसील कार्यालय में आवेदन लेने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिविरों के आयोजन के दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्थल में छाया और पेयजल की व्यवस्था हो। स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त इलेक्ट्रॉल और दवाओं के साथ अपना काउंटर लगाएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों की स्क्रुटनी करते हुए संबंधित विभाग को प्रेषित कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त आवेदनों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग के निर्देश भी अधिकारियों को बैठक में दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, एडीएम श्री विनय पोयाम, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैंकरा सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार एवं विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार 2026 के तहत भूमि संबंधित प्रकरण जैसे-नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, का निराकरण किया जाएगा। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों का निष्पादन, बिजली ट्रांसफार्मर संबंधित विषय, हैण्डपंप सुधार, पात्रता अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना जैसे उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

सुशासन तिहार- 22 से 24 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

आगामी 01 मई से 10 जून तक कबीरधाम जिले सुशासन तिहार का आयोजन होने जा रहा है। उसके पूर्व सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत 22 से 24 अप्रैल तक जिले के 8 तहसील व 1 उप तहसील कार्यालय में लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन लिए जाएंगे। 25 से 26 अप्रैल तक जनपद पंचायतवार प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। 27 से 30 अप्रैल आवदेनों का निराकरण किया जाएगा। 01 मई से 10 जून तक जन समस्या का निवारण शिविरों का आयोजन होगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किए जायेंगे। शिविर के दिन आवेदकों को आवेदन के निराकरण से अवगत कराया जाएगा। शिविर स्थल पर विभागों द्वारा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button