भिलाई। नेशनल हाइवे पर नेहरू नगर चौक के पास बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार आधीरात के बाद लगभग 3 बजे का बताया जा रहा है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराई। हादसे में एक युवक की मौत व दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार थार वाहन में सुपेला क्षेत्र में रहने वाले तीन दोस्त आकाश केसरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह सवार होकर कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। नेहरु नगर चौक के पास तेज रफ्तार के चलते थार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूचना प्रदर्शित करने लगाए गए पोल से टकरा गई। इससे थार वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में आकाश केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करण सिंह व ऋतिक साहू घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल करण सिंह को हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ऋतिक साहू को सामान्य चोंट लगी है और उसकी हालत ठीक ठाक बताई जा रही है।
The post भिलाई में बड़ा हादसा : नेहरू नगर चौक के पास देर रात बेकाबू हुई थार, एक युवक की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.





