कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने अपने साथियों के साथ एक तरफा प्यार में नाबालिग को उसके घर से कार बिठाकर ले गए। बालिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी करआरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त कराया। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 अप्रैल की बताई जा रही है। नाबालिग के पिता ने थाने पहुंचकर बताया कि रंजन मिश्रा नाम के युवक ने अपने दो साथियों प्रियांशु गुड्डू कुमार उपाध्याय (21) और लाली टेकाम (31) के साथ घर आया और उसकी बेटी को जबरदस्ती शादी करने के लिए घर से खींचकर गाड़ी में बिठा ले गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और घेराबंदी कर आरोपियों को केवटी भानुप्रतापपुर के पास से पकड़ा।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी रंजन मिश्रा ने बताया कि नाबालिग कुछ महीने पहले हैदराबाद में काम करती थी। वह भी उसी कंपनी में काम करता था और वहीं से बालिका से परिचय हुआ। बालिका के हैदराबाद से वापस आने के बाद रंजन उसे लगातार परेशान कर रहा था उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बालिका ने इनकार किया तो अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। तीनों ने मिलकर बालिका को उसके घर से कार में जबरदस्ती बिठाकर अपहरण कर लिया। बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों को घेराबंदी कर केवटी भानुप्रतापपुर के पास से धर दबोचा। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
The post एकतरफा प्यार में नाबालिग का अपहरण, घर से कार में बिठाकर ले गए, पुलिस ले घेराबंदी कर पकड़ा appeared first on ShreeKanchanpath.




