झारखंड में रसोई गैस की किल्लत के बीच अब सरकार केरोसिन बांटेगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर राशन कार्डधारक को प्रति माह एक लीटर केरोसिन मिलेगा। यह केरोसिन पीडीएस दुकानों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।
राज्य में 71.65 लाख परिवारों के लिए 9.72 लाख लीटर (972 किलोलीटर) केरोसिन का आवंटन कर दिया गया है। यह केरोसिन पीडीएस दुकानों को नियमित रूप से हर माह आवंटित होने वाले केरोसिन के अतिरिक्त है। -शेष पेज 11 पर
जानिए…किस जिले को कितना लीटर आवंटित
जिला परिवार आवंटन
- रांची 6,20,093 84,110
- खूंटी 1,21,836 16,530
- गुमला 2,06,806 28,050
- सिमडेगा 1,32,064 17,910
- लोहरदगा 1,11,667 15,150
- पू. सिंहभूम 4,98,620 67,630
- प. सिंहभूम 3,90,297 52,940
- सरायकेला 2,54,127 34,470
- जिला परिवार आवंटन
- पलामू 4,63,198 62,830
- लातेहार 1,57,060 21,300
- गढ़वा 3,02,580 41, 040
- धनबाद 5,20,774 70, 640
- गिरिडीह 4,85,547 65, 860
- बोकारो 4,25,256 57, 680
- हजारीबाग 3,82,228 51,850
- चतरा 2,32,414 31,530
- जिला परिवार आवंटन
- रामगढ़ 1,79,505 24,350
- कोडरमा 1,46,852 19,920
- दुमका 3,03,504 41,160
- देवघर 2,99,472 40,620
- साहिबगंज 2,52,805 34,290
- गोड्डा 2,82,837 38,360
- पाकुड़ 2,12,612 28,840
- जामताड़ा 1,83,739 24,920
डीसी को निर्देश-पेट्रोल-डीजल में मिलावट न हो
सरकार ने निर्देश दिया है कि केरोसिन का उपयोग सिर्फ खाना बनाने और रोशनी के लिए होगा। डीसी को निर्देश दिया गया है कि वे जिले में केरोसिन का उठाव और वितरण कराएंगे। यह भी ध्यान रखेंगे कि इसका उपयोग पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने के लिए न हो। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर वितरण होगा। जो लगातार केरोसिन लेते रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।





