देश दुनिया

नौरादेही शिफ्टिंग की तैयारी, कूनो में बढ़ी चीता संख्या, अब नए आवास की ओर कदम

कूनो नेशनल पार्क देश में चीतों का प्रमुख प्रजनन केंद्र बनता जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में यहां 45 शावकों का जन्म हुआ, जिनमें से 33 जीवित हैं। वर्तमान में पार्क में कुल 50 चीते हैं, लेकिन खुले जंगल में केवल 12 ही सक्रिय हैं। 23 शावक अपनी 6 माताओं के साथ बाड़ों में हैं, जबकि 9 चीते क्वारंटाइन में रखे गए हैं

इस बीच कुछ चीतों को नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य भेजने की तैयारी है। शुरुआती चरण में 2 नर और 2 मादा चीतों को जून में टीकाकरण के बाद शिफ्ट किया जा सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नौरादेही को तीसरा चीता आवास बनाने की घोषणा कर चुके हैं। अंतिम निर्णय चीता स्टीयरिंग समिति लेगी। वर्तमान में देश में चीतों की कुल संख्या 53 हो चुकी है।

5500 वर्ग किमी में तैयार हो रहा नया चीता आवास

नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य लगभग 5500 वर्ग किमी में फैला प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है। पिछले दो वर्षों से इसे चीता आवास के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां शिकार आधार, निगरानी और प्रबंधन व्यवस्था तैयार हो चुकी है। विशेष बाड़ों का निर्माण अंतिम चरण में है। मानसून से पहले टीकाकरण के दौरान चीतों को पकड़कर शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button