Blog

डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

भिलाई। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए दुर्ग जिले की ट्रैफिक पुलिस तैनात है। पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए कुम्हारी से अंजोरा तक सेक्टर में बांट कर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। रात्रि में दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे और विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया हैं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पदयात्रियों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष ड्यूटी संचालित की जा रही है। पदयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके बैग एवं पीठ पर रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे वे रात्रि के समय भी स्पष्ट रूप से दिखाई दें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

पदयात्रियों को सड़क के बाईं ओर चलने एवं सर्विस रोड का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सड़क पर बैठने से सख्ती से मना किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रियों को सतर्कता के साथ यात्रा करने हेतु लगातार समझाइश दी जा रही है। दुर्ग पुलिस सभी पदयात्रियों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के बाईं ओर चलें तथा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9479192099 / 9479192029 पर संपर्क करें।

The post डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात, हेल्पलाइन नंबर भी जारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button