देश दुनिया

3 किलोवाट के सोलर प्लांट में कितने AC-पंखे चल सकते हैं?

सोलर प्लांट आज के समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह बिजली का सस्ता, सुरक्षित और भविष्य के लिए फायदेमंद विकल्प है. सोलर प्लांट से बिजली बिल में बड़ी बचत होती है. भारत में कई जगह बिजली कटौती की समस्या रहती है. सोलर प्लांट होने से दिन में बिजली की चिंता नहीं रहती. बैटरी लगवाने पर रात में भी बैकअप मिल सकता है. सोलर प्लांट लगाने का सबसे बड़ा फायदा है बिजली बिल कम होना. एक बार सोलर प्लांट लगाने के बाद सूरज की रोशनी से फ्री में बिजली बनती है. हर महीने आने वाला बिजली बिल काफी कम या लगभग खत्म हो सकता है.

यानी शुरुआत में खर्च है, लेकिन बाद में सालों तक बचत ही बचत. सोलर सिस्टम की लाइफ लगभग 20–25 साल होती है. 3 किलोवाट का सोलर प्लांट घर के लिए एक अच्छा मिड-रेंज सिस्टम माना जाता है. लेकिन इसमें कितने AC और पंखे चलेंगे, यह सीधा-सीधा एक फिक्स नंबर नहीं होता. यह आपके इस्तेमाल, उपकरणों की क्षमता और सिस्टम के टाइप पर निर्भर करता है.

3 किलोवाट सोलर सिस्टम कितना पावर देता है?
3 किलोवाट का मतलब है कि यह सिस्टम अधिकतम 3000 वाट बिजली एक समय पर बना सकता है. भारत में औसतन 4–5 घंटे की अच्छी धूप मिलती है, इसलिए यह सिस्टम रोज़ लगभग 12–15 यूनिट (kWh) बिजली बना सकता है.AC की बिजली खपत समझें
AC सबसे ज्यादा बिजली खाने वाले उपकरणों में से एक है:
1 टन AC: लगभग 1000–1500 वॉट
1.5 टन AC: लगभग 1500–2200 वाट

 

अगर आप 1.5 टन का AC चलाते हैं, तो  इसमें 1.5–2.2KW खर्च होगा.  इसका मतलब है कि 3 किलोवाट सिस्टम में आप एक समय पर सिर्फ 1 AC आराम से चला सकते हैं, लेकिन उसके साथ ज्यादा भारी लोड नहीं जोड़ सकते.

किलोवाट में कितने पंखे चल सकते हैं
एक सामान्य सीलिंग फैन लगभग 60–80 वाट लेता है. अगर हम 70 वॉट मान लें तो 10 पंखे में 700 वाट लगेंगे और 5 पंखे चलाने में 350 वाट लगेंगे.  इसलिए पंखे ज्यादा लोड नहीं डालते और कई पंखे आसानी से चल सकते हैं.

कितने AC और पंखे चल सकते हैं?
अगर आप सिर्फ पंखे चलाना चाहते हैं, तो 15–20 पंखे आराम से चलेंगे. लगभग 1000–1200 वॉट में आप 10–12 पंखे, 5–6 LED लाइट, TV आदि चला सकते हैं. 3 किलोवाट सिस्टम में 2 AC एक साथ चलाना मुश्किल है, क्योंकि 2 AC  चलाने में लगभग 3000–4000 वाट खर्च होंगे.  यह सिस्टम की क्षमता से ज्यादा हो जाता है. 

बैटरी vs बिना बैटरी सिस्टम

  • On-grid सिस्टम: दिन में अच्छा काम करेगा, रात में नहीं.
  • Off-grid (बैटरी वाला): रात में भी AC/पंखे चला सकते हैं, लेकिन बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है.
  • AC चलाने के लिए बैटरी कैपेसिटी बहुत बड़ी होनी चाहिए.
  • इसलिए हमेशा सिस्टम को 100% लोड पर प्लान नहीं करना चाहिए. 3 किलोवाट सोलर प्लांट में आप 1 AC (1–1.5 टन) आराम से चला सकते हैं. उसके साथ ही 8–12 पंखे और बाकी छोटे उपकरण चला सकते हैं.2 AC एक साथ नहीं चला सकते हैं. अगर आपका लक्ष्य 2 AC चलाना है, तो कम से कम 5 किलोवाट सोलर सिस्टम लेना बेहतर रहेगा. 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button