Blog

यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम : इंदिरा गांधी कॉलेज के दो छात्र चयनित, असिस्टेंट प्रोफेसर नोडल नियुक्त

भिलाई। उत्तर पूर्व परिषद सचिवालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण हेतु चयनित किया गया है। इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर के कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक सुरेश कुमार ठाकुर का चयन छत्तीसगढ़ दल के नोडल अधिकारी के रूप में किया गया है। साथ ही महाविद्यालय के दो छात्र सुशील सेठी एवं नीतीश कुमार गुप्ता का भी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम हेतु चयन हुआ है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर के प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा महाविद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। महाविद्यालय परिवार ने चयनित सहायक प्राध्यापक एवं दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल सहभागिता की कामना की है।

इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभागियों का होस्ट संस्थान गुवाहाटी, असम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम की अवधि 15 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक तय की गई है। इस दौरान प्रतिभागी पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, भाषाई विविधता तथा शैक्षणिक वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 20 चयनित विद्यार्थी एवं 2 नोडल अधिकारी पूर्वोत्तर क्षेत्र के भ्रमण पर भेजे जाएंगे।

अष्टलक्ष्मी दर्शन पहल का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ एवं आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की विशिष्ट पहचान, सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक संभावनाओं से देश के अन्य हिस्सों के विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए आयोजित किया जाता है। शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस पहल से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को पूर्वोत्तर भारत को निकट से जानने, समझने और राष्ट्रीय समरसता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

The post यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम : इंदिरा गांधी कॉलेज के दो छात्र चयनित, असिस्टेंट प्रोफेसर नोडल नियुक्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button