पटना | कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम 4 बजे पटना तहसील भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार प्रतीक जायसवाल, नायब तहसीलदार अभिषार पांडेय सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने तहसील की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसील भवन की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने वहां मौजूद पक्षकारों और वकीलों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। तहसीलदार प्रतीक जायसवाल ने तहसील में स्टाफ की कमी की जानकारी दी। कलेक्टर ने नए तहसील भवन का भी अवलोकन किया और इंजीनियर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परिसर के सामने शेड लगाने, पौधरोपण कराने व आने वाले पक्षकारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश तहसीलदार को दिए।
0 2,500 1 minute read




