रूढिय़ों को तोड़ बेटी ने अपनी मां की चिता को दी मुखाग्नि, नम हुईं लोगों की आंखें
मनेंद्रगढ़। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की पत्नी का शुक्रवार को निधन हो गया। पुत्र नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार को उनकी बेटी तनवी मुखर्जी ने रूढिय़ों को तोडक़र अपनी मां की चिता (Daughter funeral mother’s body) को मुखाग्नि दी। इस दौरान समाज में बेटियों की शक्ति, संवेदना और बदलती सोच की भावुक मिसाल देखने को मिली।भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तपन मुखर्जी की पत्नी विजया मुखर्जी के निधन के बाद उनकी पुत्री ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म निभाई। इस दृश्य ने लोगों को भावुक (Daughter funeral mother’s body) कर दिया और समाज में बेटियों की भूमिका को लेकर एक नई सोच का संदेश दिया।बताया जा रहा है कि विजया लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और परिचितों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा टीवी टावर रोड स्थित उनके निवास बेटी ने समाज की परंपराओं को पीछे छोड़ अपनी मां को मुखाग्नि (Daughter funeral mother’s body) दी।
हिंदू परंपराओं में सामान्यत: पुत्र के माध्यम से मुखाग्नि देने की परंपरा रही है। लेकिन बदलते समय के साथ बेटियां भी जिम्मेदारी को श्रद्धा और साहस के साथ निभा रही हैं।
Daughter funeral mother’s body: बेटियों के प्रति बढ़ा और सम्मान
लोगों ने कहा कि यह कदम समाज में समानता और संस्कारों का सशक्त संदेश देता है। बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में ही नहीं, बल्कि कठिन समय में अपने माता-पिता का सहारा बनकर हर परंपरा को नई दिशा देने का सामथ्र्य भी रखती हैं। इस घटना (Daughter funeral mother’s body) ने समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया है।





