देश दुनिया

अवैध ईंट भट्ठा संचालन पर कार्रवाई, 50 हजार ईंट जब्त

शंकरगढ़ | विकासखंड शंकरगढ़ में आवास योजना के नाम पर संचालित हो रहे अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्राम रेहड़ा में गोपाल सिंह द्वारा बिना वैध अनुमति के ईंट भट्ठा संचालित किए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो के निर्देश पर नायब तहसीलदार गजराज सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान अवैध भट्ठे से लगभग 50 हजार ईंट जब्त की गईं। कार्रवाई के समय ग्राम रेहड़ा के पटवारी सुमित तिवारी भी उपस्थित रहे और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button