देश दुनिया

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला, रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश जारी, कार्यभार ग्रहण करते ही लागू होगी नियुक्ति

जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के अनुसार, गणेश शंकर मिश्रा की यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी सेवा शर्तों, मानदेय और अन्य भत्तों से संबंधित निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

अनुभव का मिलेगा लाभ

Screenshot 20260228 130140

गणेश शंकर मिश्रा का प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने नीति निर्माण, प्रशासनिक सुधार और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से राज्य नीति आयोग को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button