Blog

छत्तीसगढ़ में 1 से 7 मार्च तक मनाया जाएगा जन औषधि सप्ताह

रायपुर। देशभर में 1 मार्च से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका समापन 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में होगा। इस वर्ष समारोह की थीम “जन औषधि – सस्ती भी, भरोसेमंद भी” है, जो प्रत्येक नागरिक को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। सप्ताह भर के कार्यक्रमों का आयोजन Pharmaceuticals & Medical Devices Bureau of India (पीएमबीआई) द्वारा, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत, Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana (पीएमबीजेपी) के तहत किया जा रहा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

छत्तीसगढ़ में सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के लाभों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है। 1 मार्च से 5 मार्च 2026 तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें जिला चिकित्सालय जशपुर, जिला चिकित्सालय बिलासपुर, बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), दुर्ग के चयनित वार्ड क्षेत्र, तथा महासमुंद, रायपुर और राजनांदगांव में आयोजित शिविर शामिल हैं। इन शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा किफायती जन औषधि दवाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

6 मार्च 2026 को रायपुर में जन औषधि पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को जन औषधि केंद्रों से सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं खरीदने के लिए प्रेरित करना है। यह पदयात्रा लोगों को लागत प्रभावी उपचार विकल्प अपनाने और स्वास्थ्य व्यय कम करने के प्रति जागरूक करेगी। 7 मार्च 2026 को रायपुर में 8वां जन औषधि दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, अधिकारी एवं लाभार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान जन औषधि केंद्रों की उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा तथा लाभार्थियों की सफलता की कहानियों के माध्यम से जेनेरिक दवाओं से हुई बचत को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत सरकार सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

The post छत्तीसगढ़ में 1 से 7 मार्च तक मनाया जाएगा जन औषधि सप्ताह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button