रायपुर। बीसीसी आई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 का आयोजन 06 फरवरी से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का सातवां मैच 18 फरवरी को बडौदरा में बंगाल टीम के विरुद्ध खेला गया।

छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाये। बंगाल की ओर से मीता पॉल ने 76 रन तथा टी सरकार ने 34 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त सुजाता डे ने 24 रन तथा प्रतिवा ने 21 रन बनाये।
छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 3 विकेट, प्रिती यादव तथा श्रेया श्रीवास ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने 54 रन नाबाद तथा महक नरवसे ने 42 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त शिल्पा साहु ने 26 रन तथा कुमुद साहु ने 22 रनों का योगदान दिया।

बंगाल की ओर से बिदिशा डे ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। महक नरवसे प्लेयर ऑफ द मैच बनीं । टीम दिनांक 22 फरवरी को हिमाचल प्रदेश से क्वार्टर फायनल मैच खेलेगी।
The post Senior Women’s One Day Cricket Tournament : छत्तीसगढ़ महिला टीम ने रचा इतिहास, सभी मैच जीते, बंगाल को हराकर क्र्वाटर फाइनल में किया प्रवेश appeared first on ShreeKanchanpath.




