Blog

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह में उनसे सौजन्य भेंट की।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

भेंट के दौरान महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, पोषण स्तर में सुधार, सुरक्षा तंत्र की मजबूती तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से योजनाओं को और अधिक परिणाममूलक बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

मंत्री राजवाड़े ने प्रदेश में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने बाल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों एवं पहलों की जानकारी साझा की।

The post केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button