Blog

फरीदाबाद जेल में संदिग्ध आतंकी रहमान की हत्या, साथी बंदी ने नुकीले हथियार से किया वार

फरीदाबाद। हरियाणा की फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। संदिग्ध अब्दुल रहमान राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में शामिल था। इस हत्या को अंजाम देने का आरोप अरुण चौधरी नाम के साथी बंदी पर लगा है। बताया जा रहा है कि साथी बंदी ने नुकीले हथियार से वार कर संदिग्ध आतंकी की हत्या कर दी। घटना रविवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है।

संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान का संबंध राम मंदिर को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश से था। उसे 2 मार्च 2025 को गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में पाली इलाके से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही वह फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद था। वहीं अरुण चौधरी भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते गिरफ्तार हुआ था और उसे अक्तूबर 2024 में नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। जेल में हुई हत्या के कारणों का पता नहीं चला है फिलहाल जेल प्रबंधन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

The post फरीदाबाद जेल में संदिग्ध आतंकी रहमान की हत्या, साथी बंदी ने नुकीले हथियार से किया वार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button