Blog

पंजाब में आप नेता की हत्या : गुरुद्वारे में माथा टेककर निकले, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

जालंधर। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह लक्की ओबरॉय मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर निकले थे इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने लक्की ओबरॉय पर आठ से दस राउंड फायरिंग की।

पुलिस के अनुसार वारदात सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। बदमाशों ने ओबरॉय की कार को निशाना बनाया। गंभीर हालत में ओबराॅय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी माैत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और पूरे इलाके को सीलकर जांच शुरू की।  पुलिस के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होेकर आए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

The post पंजाब में आप नेता की हत्या : गुरुद्वारे में माथा टेककर निकले, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button