Blog

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : एक नक्सली ढेर… एके-47 राइफल बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मौके से सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल बरामद किया है। मारे गए नक्सली की पहचान DVCM उधम सिंह के रूप में होने की खबर है। वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर था। बताया जा रहा है कि साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

घटना तरेम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में चल रही है। जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में सुबह 7:30 बजे यह फायरिंग शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी ढेर किए गए थे। बस्तर क्षेत्र में सात जिले आते हैं, जिनमें बीजापुर भी शामिल है। पिछले साल, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र ने इस साल 31 मार्च तक देश से लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म को समाप्त करने की समयसीमा निर्धारित की है।

The post बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : एक नक्सली ढेर… एके-47 राइफल बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button