Blog

रेलवे ने रद्द की 6 पैसेंजर ट्रेनें, 23 से 25 जनवरी तक नहीं चलेंगी यह गाड़ियां, यात्री होंगे परेशान

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कोरबा, बिलासपुर, कोरबा व रायगढ़ की ओर से चलने वाली आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे द्वारा रद्द किया जा रहा है। इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग का काम किया जाएगा। 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेनें संचालित नहीं होंगी। तीन दिनों तक ट्रेनों के निरस्त रहने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेल मंडल के जांजगीर नैला–चांपा सेक्शन के बीच 672/27–673/02 किलोमीटर पर स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डी-लांचिंग के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 23-25 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23-25 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23-25 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22-24 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23-25 जनवरी को कोरबा से चलने वाली 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23-25 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां
23 और 25 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा 23 एवं 25 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

The post रेलवे ने रद्द की 6 पैसेंजर ट्रेनें, 23 से 25 जनवरी तक नहीं चलेंगी यह गाड़ियां, यात्री होंगे परेशान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button