Blog

छत्तीसगढ़ के ज्वेलरी शॉप में बुर्का-नकाब बैन, सर्राफा एसोसिएशन ने का बड़ा निर्णय, बोले- सुरक्षा के लिए जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में बुर्का और नकाब पहनकर दुकानों में प्रवेश पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि बुर्का और नकाब की आड़ में चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे दुकानदारों में असुरक्षा की भावना थी।

इससे पहले मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार व झारखंड में भी सराफा बाजारों में सुरक्षा को लेकर एक ऐसा निर्णय लिया है मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी इस संबंध में निर्णय लिया गया। सराफा व्यापारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से ज्वेलरी दुकानों में चोरी, लूट और ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनमें कई मामलों में आरोपी चेहरा ढककर दुकान में प्रवेश करते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। एसोसिएशन ने बताया कि हाल ही में राजिम गोबरा नवापारा में लूट की वारदात के आरोपी नकाबपोश थे। ऐसे में सीसीटीवी में भी उन्हें पहचानना मुश्किल होता है। इसलिए सराफा एसोसिएशन ने खुद की सुरक्षा के लिए ये निर्णय लिया है।

The post छत्तीसगढ़ के ज्वेलरी शॉप में बुर्का-नकाब बैन, सर्राफा एसोसिएशन ने का बड़ा निर्णय, बोले- सुरक्षा के लिए जरूरी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button