रेसिपीशिक्षा और स्वास्थ

छत्तीसगढ़ का जायका: हर फूडी की लिस्ट में होनी चाहिए यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज

नई दिल्ली। जब हम भारतीय खाने की बात करते हैं, तो अक्सर पंजाबी या साउथ इंडियन डिशेज का ही नाम आता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में स्वाद का एक ऐसा छिपा खजाना है, जो अगर एक बार आपकी जुबान पर चढ़ गया, तो उतरना मुश्किल है।जी हां, यहां के ज्यादातर पकवान चावल और दाल से बनते हैं। सबसे खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ी खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि कम तेल और मसालों की वजह से बहुत हेल्दी भी होता है। आइए, इस आर्टिकल में आपको बताते हैं छत्तीसगढ़ की उन 9 वेजिटेरियन डिशेज के बारे में (Chhattisgarh Famous Food), जिन्हें एक बार ट्राई करने पर आप बार-बार खाना चाहेंगे।इसे छत्तीसगढ़ का ‘देसी मोमोज’ भी कहा जा सकता है। पके हुए चावल और चावल के आटे से बनी यह डिश भाप में पकाई जाती है। इसे मिर्च और तिल के तड़के के साथ परोसा जाता है। हरी चटनी के साथ इसका कॉम्बिनेशन लाजवाब होता है।छत्तीसगढ़ी नाश्ते की बात हो और ‘चीला’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। चावल के आटे और पानी के घोल से बना यह पतला पैनकेक बेहद हल्का और स्वादिष्ट होता है। इसे अक्सर टमाटर की चटनी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।मुठिया को चावल के आटे और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे भाप में पकाने के बाद तेल और राई के साथ फ्राई किया जाता है। यह चाय के समय के लिए एक परफेक्ट स्नैक है।जैसे दक्षिण भारत में मेदु वड़ा मशहूर है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में ‘बरा’ लोकप्रिय है। उड़द दाल से बना यह वड़ा त्यौहारों और शादियों में विशेष रूप से बनाया जाता है। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से एकदम नरम होता है।

 

अगर आप सेहत को लेकर जागरूक हैं, तो बाफौरी आपके लिए बेस्ट है। इसे चना दाल और कई तरह की सब्जियों को मिलाकर भाप में पकाया जाता है। इसमें तेल का इस्तेमाल न के बराबर होता है, जिससे यह एक हेल्दी ऑप्शन बन जाता है।बस्तर के इलाकों में मशहूर ‘आमट’ को छत्तीसगढ़ का ‘सांभर’ भी कहा जा सकता है। इसे मिक्स वेजिटेबल्स और अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ बनाया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे बैंबू शीट्स के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक अनोखा स्वाद देता है।यह छत्तीसगढ़ की एक बेहद दिलचस्प डिश है। इसमें दही की कढ़ी बनाई जाती है और उसमें उड़द दाल के छोटे-छोटे पकोड़े सीधे ‘डुबोकर’ पकाए जाते हैं (इसीलिए इसका नाम दुबकी है)।यह रोटी अपनी खास कुकिंग स्टाइल के लिए जानी जाती है। चावल के आटे से बनी इस मोटी रोटी को पलाश या केले के पत्तों के बीच रखकर कोयले की आंच पर सेंका जाता है। पत्तों की सौंधी महक इस रोटी के स्वाद को दोगुना कर देती है।यह कॉम्बिनेशन छत्तीसगढ़ के सबसे पॉपुलर स्नैक्स का है। ‘ठेठरी’ बेसन से बनी नमकीन और कुरकुरी डिश है, जिसका आकार टेढ़ा-मेढ़ा होता है। वहीं ‘खुरमी’ गेहूं और गुड़ से बनी मीठी डिश है। चाय के साथ इन दोनों का मजा दोगुना हो जाता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button