Blog

धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, गेरसा के धान खरीदी प्रभारी हटाए गए

अंबिकापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गेरसा में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 7 जनवरी 2026 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान विपणन संघ के नए बोरे में भरे हुए धान के नाप-तौल के समय गंभीर अनियमितता पाई गई। फड़ प्रभारी की लापरवाही के कारण एक बोरे में 35.600 किलोग्राम धान पाया गया, जो निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं था। कलेक्टर द्वारा धान खरीदी प्रभारी को हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे।

अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से धान खरीदी कार्य से धान खरीदी प्रभारी सुमित गुप्ता को पृथक कर दिया गया है। साथ ही समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री देव चरण सिंह को धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री वसंत ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी समितियों को निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

The post धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, गेरसा के धान खरीदी प्रभारी हटाए गए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button