भिलाई। जयंती स्टेडियम मैदान में चल रहे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्री हनुमंत कथा पंडाल में संदिग्ध रुप से घूम रहे नौ लोगों को पुलिस ने धरदबोचा है। पकड़े गए लोगों के पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं पाया गया। कथा स्थल पर चोरी, पाकिटमारी और चैन स्नैचिंग की वारदात को रोकने पुलिस की तैनात टीम ने इन संदिग्धों को पकड़ कर भिलाई नगर थाने को सौंपा है।
थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25 दिसंबर से आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा पं.श्री धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान चोरी, लुट, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने पंडाल के अंदर एवं आस पास घूम रहे संदिग्धों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना पास एवं बिना आईडी प्रुफ के घूम रहे दीगर राज्य के संदिग्ध महिला पुरूष से पूछताछ किया गया। जिनके पास किसी प्रकार का पास एवं आईडी प्रुफ आधारकार्ड नहीं होना पाया गया। इसमें कमसा मारमुत्तु नायडू, काजल नायडू, पूजा रजनी नायडू, निवासी नवापुर वाकीपाड जिला नन्दूरबार महाराष्ट्र, रोशनी रजनी नायडू निवासी नवापुर वाकीपाड जिला नन्दूरबार महाराष्ट्र, सुमन इकरन, अनीता जाटव जिला भरतपुर राजस्थान, मोनी जाटव, गुड्डी जाटव निवासी हरिनगर पलवल हरियाणा पंजाब एवं गौरी जाटव निवासी चितौकरी जिला भरतपुर राजस्थान शामिल हैं।
The post हनुमंत कथा पंडाल से पकड़ाए नौ संदिग्ध, चोरी व चैन स्नैचिंग रोकने पुलिस की कार्यवाही appeared first on ShreeKanchanpath.


