मौसम विभाग ने 8-9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीत लहर की चेतावनी दी है. तापमान 4-8 डिग्री तक गिरेगा, घना कोहरा छाएगा. वहीं, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है. जानें आज के मौसम का हाल.दिसंबर के महीने में बारिश और ठंड दोनों ने आम लोगों की जिंदगी में कोहराम मचा दिया है. एक तरफ उत्तर-मध्य भारत में हाड़ क्पमाने वाली ठंड का तांडव मचा है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश के कहन ने जीना मुहाल कर दिया है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है. एक तरफ मध्य भारत और पूर्वी हिस्से में कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव का कहर शुरू होने वाला है, तो दूसरी तरफ तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में लगातार बारिश लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है.चार राज्यों में कोल्ड वेव का रेड अलर्ट
IMD ने 8 और 9 दिसंबर को निम्नलिखित राज्यों के कई इलाकों में कोल्ड वेव (गंभीर शीत लहर) की चेतावनी दी है:
मध्य प्रदेश
विदर्भ (महाराष्ट्र)
छत्तीसगढ़
ओडिशा
इन राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे जा सकता है.रात और सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है.बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 12 दिसंबर तक बारिश का सिलसिला
उत्तर-पूर्वी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है.केरल तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु में 12 दिसंबर तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. शनिवार को मयिलादुथुराई (कोल्लिदम) और तिरुनेलवेली (उथुविल) में सबसे ज्यादा 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई. चेन्नई में भी शाम-रात में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. भारी बारिश से बड़ा खतरा है. तटीय और दक्षिणी जिलों में जलभराव व ट्रैफिक जाम की आशंका बनी हुई है.
मछुआरों के लिए हाई अलर्ट
IMD की क्षेत्रीय मौसम केंद्र (चेन्नई) ने मछुआरों को 10 दिसंबर तक निम्न क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी है: दक्षिण तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी, कुमारी सागर (कन्याकुमारी के आसपास) इन इलाकों में 40-50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं और ऊंची लहरें रहने का अनुमान है, जिससे समुद्री यात्रा जानलेवा हो सकती है.





