देश दुनिया

गलन भरी सर्दी के बीच रात का पारा बढ़ा, तीन दिन बाद होगा घना कोहरा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से महज 24 घंटों में मौसम बदल गया। हवा में नमी बढ़ने से रविवार को शनिवार के मुकाबले रात का तापमान 3.1 डिग्री ऊपर चढ़ा। हालांकि बादलों की आवाजाही की वजह से दिन में गुनगुनी धूप की राहत नहीं मिल सकी।पश्चिमी विक्षोभ के असर से महज 24 घंटों में मौसम बदल गया। हवा में नमी बढ़ने से रविवार को शनिवार के मुकाबले रात का तापमान 3.1 डिग्री ऊपर चढ़ा। हालांकि बादलों की आवाजाही की वजह से दिन में गुनगुनी धूप की राहत नहीं मिल सकी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे लुढ़का, यह 24.9 रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी तक पहुंच चुका है। यह असर शनिवार की देर रात तक प्रभाव में आ गया था। इस वजह से आसमान में बादलों की हल्की परत छा गई। हवा में नमी भी बढ़ गई जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। इस वजह से रात में गलन से मामूली राहत रहेगी। उसके बाद तेज सतही पछुआ तापमान को फिर से गिराना शुरू करेगी।

वहीं, कल के मुकाबले भले ही रात का पारा थोड़ा ऊपर आया लेकिन सर्दी का असर था। जिनको सुबह की सैर या जरूरी काम से निकलना था उनको कंपकंपी का एहसास हुआ। दिन में छुट्टी का बालकनी, छत या पार्क में गुनगुनी धूप का लुत्फ बादलों की आवाजाही की वजह से नहीं मिल पाया। सुबह ही धूप के दर्शन थोड़ी देर से हुए। इसके बाद बादलों की आवाजाही लगी रही।

तीन दिन बाद शुरू होगा घना कोहरा

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार की रात का न्यूनतम तापमान अधिक रहा। इसका कारण सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ है, जो राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के आसपास पहुंचने के बाद कमजोर हो चुका है। अनुमान है कि यह विक्षोभ बुधवार तक गंगा के मैदानी इलाकों से गुजरेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।विक्षोभ के गुजरने के बाद तेज पछुआ हवा चलने लगेगी, जिससे दिन और रात दोनों समय ठिठुरन बढ़ेगी। आसमान साफ होने और पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने के कारण मैदानी इलाकों में घने कोहरे का दौर शुरू होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस विक्षोभ के बाद कुछ दिनों तक कोई नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय नहीं होगा, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button