देश दुनिया

नवजात शिशु को धूप में कितनी देर रखना चाहिए? बच्चे के लिए सुबह की धूप ज्यादा अच्छी है या दोपहर की, पीडियाट्रिशियन से जानें

बच्चे के जन्म के बाद उसकी देखरेख को लेकर माता-पिता के मन में कई सवाल होते हैं. इन्हीं सवालों में से एक है कि बच्चे को कितनी देर धूप दिखानी चाहिए? इसके लिए सुबह की हल्की धूप ज्यादा अच्छी है या दोपहर के समय बच्चे को थोड़ी देर धूप में लेकर बैठना चाहिए? इसे लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन निमिशा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बच्चों की डॉक्टर ने सही जानकारी दी है. आइए जानते हैं इस बारे में-

 कहती हैं डॉक्टर?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, अधिकतर माता-पिता का मानना होता है कि धूप दिखाने से बच्चे को ज्वाइंडिस नहीं होता है, तो कुछ पैरेंट्स विटामिन डी के लिए बच्चे को धूप में बैठना जरूरी मानते हैं. हालांकि, ये दोनों ही धारणा गलत हैं.

डॉक्टर निमिशा के अनुसार, पुराने जमाने में यह माना जाता था कि बच्चे को रोज धूप दिखानी चाहिए. लेकिन आज मेडिकल साइंस के पास साफ गाइडलाइन्स हैं, जो इससे बिल्कुल अलग सलाह देती हैं. American Academy of Pediatrics (AAP) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, 6 महीने से छोटे बच्चों को धूप की जरूरत नहीं होती है और उन्हें सीधे धूप में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए.नवजात की त्वचा बहुत नाजुक होती है. धूप में रखने से उसे आसानी से सनबर्न हो सकता है. तेज धूप बच्चे को डिहाइड्रेशन कर सकती है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक UV किरणें बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं और आगे चलकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं. ऐसे में 6 महीने से छोटे बच्चों को जितना हो सके सीधी धूप से दूर रखें.

इन बातों का रखें ध्यान 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, अगर किसी वजह से बाहर जाना पड़े और धूप से बचना मुश्किल हो, तो कुछ सुरक्षा उपाय जरूरी हैं. जैसे-

  • बच्चे को हल्के, ढीले और पूरे शरीर को ढकने वाले कॉटन कपड़े पहनाएं.
  • बच्चे को हमेशा छांव में रखें.
  • चौड़ी टोपी पहनाएं, जिससे बच्चे का चेहरा और गर्दन ढकी रहे.
  • इन सब से अलग चेहरे या हाथ पर बच्चों के लिए सुरक्षित सनस्क्रीन लगाई जा सकती है.

फिर विटामिन डी कैसे मिलेगा?इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर कहती हैं, अगर बच्चे में विटामिन डी की कमी हो, तो डॉक्टर उसकी उम्र के अनुसार विटामिन डी ड्रॉप्स दे सकते हैं. यह तरीका धूप की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और असरदार है.

नवजात शिशु बहुत नाजुक होता है. इसलिए 6 महीने से कम उम्र के बच्चे को धूप में नहीं रखना चाहिए फिर चाहे सुबह की धूप हो या दोपहर की. जरूरत पड़ने पर सुरक्षा उपाय अपनाएं और विटामिन डी के लिए हमेशा डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सप्लीमेंट ही दें.

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.  जगन्नाथ डॉट कॉम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button