Blog

Breaking News : निगम ने कैंप में करण साव के मकान पर चलाया बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 में क्षेत्र के निगरानी बदमाश करण साव के घर पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। बुधवार की सुबह से ही निगम का तोडूदस्ता कैंप-2 स्थित करण साव के मकान के पास पहुंचा। इस दौरान छावनी थाने का पूरा दल बल मौजूद रहा। कुछ ही देर में कार्रवाई शुरू की गई और करण साव के मकान के अवैध कब्जे को ढहा दिया गया।

बता दें करण साव कैंप क्षेत्र का आदतन अपराधी है। पिछले दिनों करण साव ने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने की नियत ने संतोषी पारा निवासी विकास प्रजापति की हत्या का प्लान बनाया था। इसके लिए झारखंड से शूटर बुलवाए और विकास को घासीदास नगर साप्ताहिक बाजार के पास बुलवाकर फायरिंग कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी करण साव के साथ हत्या की योजना बनाने वाले उसका छोटा भाई ऋषभ साव,बड़े पापा संजय साव,विनय साव,चाचा संतोष साव और उसका दोस्त सुमित शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद दोनों शूटरों को भी झारखंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल सभी जेल में हैं।

निगम ने अवैध कब्जे को ढहाया
इधर नगर निगम ने करण साव के मकान के अवैध कब्जे के संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को निगम की टीम ने दलबल के साथ पहुंची और कार्रवाई शुरू की। निगम के तोडूदस्ते ने करण साव के मकान के अवैध हिस्से को ढहा दिया। इस दौरान आसपास काफी भीड़ भी जमा हो गई।

The post Breaking News : निगम ने कैंप में करण साव के मकान पर चलाया बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button