भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब की खेप पकड़ी है। दूसरे राज्य की यह देशी शराब अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी। धमधा से नंदिनी खुंदनी होते हुए दुर्ग जिले में प्रवेश करते ही पुलिस ने रेड की। पुरानी सफारी वाहन से पुलिस ने कुल 28 पेटी देशी शराब जब्त की। साथ ही सफारी, नगदी व मोबाइल फोन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार नंदिनी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि धमधा मार्ग से नंदिनी खुंदिनी होते हुए दूसरे राज्य से पुरानी टाटा सफारी गाड़ी में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना नंदिनी नगर की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये रास्ते में रेड की गई। पुरानी सफारी को रुकवाया और तलाशी ली गई।
सफारी में 28 पेटी देशी शराब कीमती 1,34,400 रुपए बरामद किया गया। पुलिस ने टाटा सफारी वाहन कीमती 03 लाख रुपए, 4 स्मार्ट फोन कीमती 25000 रुपए तथा नगदी 15100 रुपए कुल जुमला कीमती 4,74,500 रुपए जब्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश कुर्रे निवासी ग्राम डूमर, लवकेश उर्फ बबलू ग्राम गिरहोला, आर्यन कुमार लहरे साकिन ग्राम डूमर व प्रभू बारले वार्ड नंबर 04 अहिवारा शामिल हैं।
The post नंदिनी पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, अवैध रूप से लाई जा रही थी दूसरे राज्य की शराब appeared first on ShreeKanchanpath.



