Blog

दुर्ग बाल सुधार गृह से फिर भागे 7 नाबालिग आरोपी, चार पकड़ाए और तीन फरार…. तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई। दुर्ग जिले के बाल सुधार गृह से अपचारी बालकों के भागने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले बाल सुधार गृह से 7 अपचारी बालक फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने चार बाल आरोपियों को गिरफ्तार कर वापस बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं तीन की तलाश की जा रही है। आशंका है कि तीनों ने दुर्ग जिले से बाहर चले गए हैं। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 28 नवंबर की रात की है।  28 नवंबर की रात एक साथ 7 बच्चे बाल संप्रेक्षण गृह से भाग गए। पुलगांव पुलिस को जैसे ही 7 बच्चों के भागने की सूचना मिली तो अपचारी बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। एक दिन बाद शनिवार 29 नवंबर को 4 नाबालिगों को पकड़ लिया गया। उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। शेष 3 नाबालिग फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 3 अपचारी बालक दुर्ग जिला छोड़कर दूसरे जिले में भाग गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

एक माह में दूसरी घटना
बाल सुधार गृह से भागने की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार बाल अपराधी मौका देखकर भागते आए हैं। इनके भागने के बाद पुलिस को इन्हें खोजकर फिर से सुधार गृह भेजना पड़ता है। इससे पहले बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नवंबर को भी 3 अपचारी बालक निकल गए थे। 26 दिन के बाद दोबारा 28 नवंबर को 7 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भाग गए। बच्चे दीवार फांदकर पीछे से निकल जाते हैं। बाल सुधार गृह की दीवार की ऊंचाई कम होने का भी फायदा यह नाबालिक अपराधी उठा रहैं। लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं से विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

The post दुर्ग बाल सुधार गृह से फिर भागे 7 नाबालिग आरोपी, चार पकड़ाए और तीन फरार…. तलाश में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button