इटावा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादवके चचेरे भाई आर्यन यादव आज (मंगलवार) शादी के बंधन में बंध गए. सैफाई में हुई इस शाही शादी में पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया. आर्यन ने 600 फीट लंबे स्टेज पर लद्दाख की सेरिंग को जयमाला पहनाई. सेरिंग पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं. आर्यन और सेरिंग की रिंग सेरेमनी पिछले साल 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में हुई थी. आज सात फेरे लेकर दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए. सार्वजनिक रूप से आर्यन यादव के बारे में कम ही लोगों के पता है. आर्यन समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के तीसरे नंबर के भाई राजपाल यादव के बेटे हैं.कहां से शुरुआती पढ़ाई
मुलायम अपने 5 भाइयों में सबसे बड़े थे. राजपाल यादव का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था. आर्यन की शुरुआती पढ़ाई इटावा में हुई. इसके बाद उनका DPS (नोएडा) में दाखिला कराया गया, जहां से उन्होंने से 7 से 12 तक की पढ़ाई की. इसके दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन हुआ. आर्यन ने डीयू से बीकॉम ऑनर्स किया और इंग्लैंड चले गए. इंग्लैंड की मशहूर कार्डिफ यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीएससी (बिजनेस) की डिग्री हासिल की.बढ़ानी पड़ी थी शादी की डेट
साल 2019 में आर्यन ने अपना मास्टर ऑफ कॉमर्स पूरा किया. इसके लिए वे यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) पहुंचे. इसी यूनिवर्सिटी से अखिलेश यादव ने भी अपनी उच्च शिक्षा हासिल की थी. अभिषेक यादव आर्यन के बड़े भाई हैं. अभिषेक इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. आर्यन की मां प्रेमलता यादव भी इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. आर्यन और सेरिंग की शादी पहले मार्च 2025 में होनी थी, लेकिन जनवरी में आर्यन के पिता के निधन के बाद शादी टालनी पड़ी थी.
0 2,500 1 minute read





