Blog

सरगुजा जिले में अब तक 18 हजार 533 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार पूर्ण पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ संचालित हो रहा है। सरगुजा जिले में प्रशासन की सतत निगरानी और बेहतर प्रबंधन के चलते धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए अधिक सरल और विश्वासपूर्ण बनी हुई है। इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की बढ़ती भागीदारी और संतुष्टि में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

किसानों को वास्तविक आर्थिक मिल रहा है लाभ 

आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान बेचने पहुंचे ग्राम पंचायत भिट्ठी कला के किसान बनकेश्वर राम ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तविक आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी केंद्र में तुलाई, भुगतान, टोकन प्रक्रिया, पंजीकरण और बारदाना उपलब्धता जैसी सभी व्यवस्थाएँ सुगम और सुव्यवस्थित हैं। इलेक्ट्रॉनिक तुलाई और केंद्र के स्टाफ का सहयोगपूर्ण व्यवहार किसानों के लिए राहतकारी सिद्ध हो रहा है। बनकेश्वर राम के अनुसार इस बार खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है।

Untitled design

54 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से

जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में धान खरीदी की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक 18 हजार 533 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 55 हजार 937 किसान पंजीकृत हैं और कुल 54 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में पूरी सुविधा मिल रही है।

2421

धान खरीदी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग

धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन तौल मशीनों की नियमित जांच, बारदाना की सतत उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था की समीक्षा और भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहा है। सभी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी किसान को खरीदी के दौरान किसी प्रकार का अवरोध न आए और पूरी प्रक्रिया किसान हित में जारी रहे।

धान खरीदी से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान कंट्रोल नंबर +919630682959 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और टोकन के अनुसार उपार्जन केंद्रों में पहुंचे और इस सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था का लाभ आसानी से उठाएं। सरकार और प्रशासन की साझा प्रतिबद्धता ने इस वर्ष धान खरीदी तिहार को विश्वास और पारदर्शिता से परिपूर्ण एक सफल आयोजन के रूप में स्थापित किया है।

The post सरगुजा जिले में अब तक 18 हजार 533 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button